फरसगांव में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिवंगत निखिल कश्यप को अर्पित की श्रद्धांजलि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज फ़रसगांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप के पुत्र एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप के भतीजे स्वर्गीय निखिल कश्यप के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि यह दुखद घटना समूचे क्षेत्र के लिए गहरी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर इस कठिन समय में परिवार को संबल एवं धैर्य प्रदान करे। निखिल कश्यप एक प्रतिभाशाली, मिलनसार और सामाजिक मूल्यों से परिपूर्ण युवा थे।

जिनकी आकस्मिक मृत्यु से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम स्थल पर भावुक माहौल रहा और लोगों ने स्वर्गीय निखिल कश्यप के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ है। उनके साथ अन्य विभागीय अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यह श्रद्धांजलि सभा सामाजिक सौहार्द, एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक रही, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर स्व. निखिल कश्यप को अंतिम विदाई दी।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *