ग्रामीण सभा ने लगाया ताशपत्ती के खेल पर रोक , थाना प्रशासन से सहयोग की मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग । मंदिर हसौद थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी के ग्रामीणों ने दशहरा से लेकर देवउठनी एकादशी तक कथित परंपरा के चलते होने वाले ताशपत्ती के खेल पर ग्रामीण सभा की बैठक में निर्णय ले फिलहाल धनतेरस तक इस पर रोक लगा दिया है और इसकी जानकारी भी विभिन्न माध्यमों से ग्रामवासियों को दे दी है ।

इसका उल्लंघन करने वालों को ग्रामीण व्यवस्था के तहत दंडित करने के साथ – साथ पुलिसिया कार्यवाही का भी सामना करने के प्रति भी आगाह कर दिया गया है ।

इसकी सूचना थाना प्रभारी सचिन सिंह को दे ग्रामीणों की भावना का‌ सम्मान करने आवश्यक ऐहतियात बरतने व पकड़े जाने के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के साथ – साथ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत भी कार्यवाही कर इनका त्यौहार जेल में मनवाने सुनिश्चित व्यवस्था का आग्रह किया गया है ।


बीते दिनों ग्रामीण सभा की आहूत बैठक में ग्राम के अन्य विषयों के साथ – साथ इस मसले पर भी चर्चा किया गया । कई वर्षों पूर्व ग्राम ‌में साल भर जुआ होता था । इसकी वजह से ग्राम में अशांति व लड़ाई – झगड़ा तथा चोरी की होने वाले घटनाओं को देखते हुये ग्रामीण सभा ने इस पर रोक लगा त्यौहार के अवसर पर मनोरंजन के लिये ताशपत्ती खेलने की छूट दी थी पर बीते साल ग्रामीणों की मनाही के बाद भी कतिपय तत्व दशहरा के दिन भी कथित रूप से जुआ खेलने से बाज नहीं आये थे ।

इसकी वजह से नौनिहालों पर पड़ते दुष्प्रभाव व होने वाले छिटपुट चोरी व लड़ाई ‌की घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में ग्रामीण सभा ने फिलहाल धनतेरस के पूर्व रात्रि तक ग्राम में ताशपत्ती के खेल पर रोक लगा दिया है ।

(संकलकर्ता – रोशन चंद्राकर)

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *