छत्तीसगढ़ में विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप के जरिए शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर ने 19 जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) का नवंबर 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक दिया है।
बार-बार चेतावनी और पर्याप्त समय देने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
देखें आदेश 👇👇👇👇
आदेश-वेतन-रोकने-कें-संबंध-में।
संचालनालय ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचरण, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता करार दिया है।
Author: Deepak Mittal









