सुसाइड मैसेज में दो कर्मचारियों सहित अधिकारियों पर लगाए आरोप
रायपुर। मांढर स्थित शासकीय आबकारी शराब भट्ठी में पदस्थ सुपरवाइजर प्रशांत वर्मा ने अपने सिलतरा बाजार चौक स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले मृतक ने अपनी पत्नी और मां को एक सुसाइड मैसेज भेजा था। इस मैसेज में उन्होंने शराब भट्ठी में पदस्थ दो कर्मचारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा जोनल आबकारी अधिकारी, उड़नदस्ता टीम और मैनपावर कंपनी के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सिलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सुसाइड मैसेज में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
Author: Deepak Mittal









