किसड़ी में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ, किसानों का फूल-माला से किया गया सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

करुणा सागर सरायपाली।

ब्लॉक के ग्राम किसड़ी में नवीन धान उपार्जन केंद्र के खुलने से स्थानीय किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। अब तक किसानों को अपना धान बेचने के लिए दूर-दराज के उपार्जन केंद्रों तक लंबी यात्रा तय करनी पड़ती थी, जिससे परिवहन खर्च के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होती थी।

नया केंद्र शुरू होने से अब किसड़ी और आसपास के ग्रामीण अंचल के किसानों को अपने ही क्षेत्र में धान बेचने की सुविधा मिल गई है। इससे परिवहन लागत में कमी आएगी और पूरी खरीदी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सुगम बनेगी।
लोकार्पण समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि क्षेत्र के किसानों की आर्थिक समृद्धि और उनकी उपज का सही मोल देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

श्रीमती सरला कोसरिया ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास, कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान-हितैषी योजनाओं, समय पर भुगतान और बेहतर बुनियादी ढांचे के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

किसानों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

धान खरीदी के इस शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। किसानों ने नवीन केंद्र के प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *