करुणा सागर सरायपाली।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान दिनांक 15.11.26 को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति एक काले रंग की पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर एनएच 53 रोड से होते हुये उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है कि सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल चौक पहूंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पिट्ठू बैग सहित पकड़े जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम जयप्रकाश पटेल पिता विजय सिंह पटेल उम्र 24 साल साकिन बरा गदोली थाना उचेहरा जिला सतना मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया।
उक्त व्यक्ति के पिट्ठू बैग में गांजा होने का संदेह होने पर पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा कडाई से पुछताछ करने पर अपने पास रखे काले रंग की पिट्ठू बैग में गांजा होना बताया।
जो उक्त गांजा को फुलवानी जिला कंधमाल उडिसा से सतना म0प्र0 बिक्री हेतु ले जाना बताया आरोपी के कब्जे पिट्ठू बैग में 06.140 किलोग्राम कीमती 03,07,000/- रूपये, एक रेडमी कंपनी का मोबाईल किमती 7000 रूपयें जुमला किमती 3,14,000/- रूपयें जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B), ii(B), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिंघोडा में अपराध क्रमांक 141/26 कायम कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
Author: Deepak Mittal









