रातों-रात सोने-चांदी का भाव धड़ाम! बाजार में मचा हड़कंप, निवेशक सन्न…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(कीमतों में अचानक गिरावट से लोगों में दहशत, जानिए क्या है वजह?)

नई दिल्ली: सोने और चांदी के दामों में गुरुवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में हलचल मच गई है। निवेशकों के चेहरे उतर गए हैं और ज्वेलरी कारोबारियों के बीच भी बेचैनी देखी जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 500 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है, जबकि चांदी के दाम 1,000 रुपए प्रति किलो से अधिक गिर गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत अब ₹1,23,354 रह गई है, जो पहले ₹1,23,907 थी। यानी सोने में ₹553 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना ₹1,12,992 और 18 कैरेट सोना ₹92,516 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी में भी भारी गिरावट देखने को मिली। कीमत ₹1,051 घटकर ₹1,51,450 प्रति किलो हो गई है। एक दिन पहले ही चांदी में ₹10,600 प्रति किलो की गिरावट आई थी, जिससे बाजार में पहले से ही डर का माहौल बना हुआ है।

हालांकि, हाजिर बाजार की इस मंदी के विपरीत वायदा कारोबार (MCX) में तेजी देखी गई। दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट में सोना 1.57% बढ़कर ₹1,23,765, जबकि चांदी 2.31% चढ़कर ₹1,48,923 पर पहुंच गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने बताया कि हालिया गिरावट के बाद मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता इस उतार-चढ़ाव की प्रमुख वजह है। अमेरिका, भारत और चीन के बीच ट्रेड समझौते को लेकर चल रही चर्चाओं और अमेरिकी नीतिगत अनिश्चितता ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

???? विशेषज्ञों की राय:
यह गिरावट अस्थायी हो सकती है, लेकिन निवेशकों को जल्दबाजी में खरीदारी से बचने की सलाह दी जा रही है। अगले कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *