गोकने नाला किनारे बनेगा 1.5 करोड़ के लागत से सी सी सड़क, पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने किया भूमि पूजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो 8959931111

तिफरा क्षेत्र के लोगों को लगातार भारी यातायात का सामना करना पड़ता है जिसके कारण आए दिन बाजार चौक व बस्ती में जाम की स्थिति बनी रहती है संबंधित क्षेत्र के लोग लगातार लंबे समय से वैकल्पिक मार्ग की मांग करते रहे हैं जिस पर स्थानीय पार्षद श्रीमती गायत्री साहू ने गंभीरता दिखाते हुए निगम प्रशासन से बाजार चौक शनि मंदिर से रायपुर मुख्य मार्ग तक गोकने नाला के दोनों किनारे सी सी सड़क निर्माण की मांग करती रहीं हैं परिणाम स्वरूप सी सी सड़क निर्माण की सारी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई है और निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है जिसका भूमिपूजन वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू द्वारा किया गया ! इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा कि गोकने नाला के दोनों ओर सी सी सड़क बन जाने से वार्ड वासियों के अलावा यदुनंदन नगर, तिफरा बस्ती एवं घुरु से आने वालों को एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और भारी यातायात के दबाव से निजात मिलेगी इसके साथ साथ वार्ड के लोगों को नाला किनारे स्वच्छ वातावरण मिलेगा और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी कम होगा ! उपरोक्त सड़क के निर्माण से क्षेत्र की जानता में उत्साह की लहर है ! भूमिपूजन के दौरान पार्षद गायत्री साहू के साथ तिफरा ब्लॉक कांग्रेस लक्ष्मीनाथ साहू, जोन अध्यक्ष संत सर्वे, रमाकांत साहू, महेश ठाकुर, राजेश साहू, सचिन भवानी, बबलू यादव, रमजान ख़ान, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment