घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, दो चोरों से चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ : घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और विशेषकर बाइक चोरों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दया दास महंत और तिजिया दास महंत, दोनों निवासी छोटे गुमड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि 9 सितंबर 2025 को घरघोड़ा जयस्तंभ चौक से साप्ताहिक बाजार के दौरान एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और उसी दिन छाल रोड बाईपास से एक अन्य एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि 10 से 15 दिन पहले उन्होंने पुंजीपथरा थाना क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिल चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी तिजिया उर्फ रानू दास से मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AW-6176 और CG-13-UC-1076 तथा आरोपी दया दास महंत से तीन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-UJ-2135, CG-14-MH-3110 और एक हीरो होंडा सीडी-100 जब्त की।

कुल मिलाकर पांच मोटरसाइकिल, जिनकी अनुमानित कीमत 1,65,000 रुपए है, बरामद की गई। इस संबंध में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 240/2025 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 245/2025 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दया दास महंत पिता सुकलाल दास महंत उम्र 25 वर्ष और तिजिया उर्फ रानू दास महंत पिता ज्ञानिक दास महंत उम्र 26 वर्ष, दोनों निवासी छोटे गुमड़ा शामिल हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और प्रहलाद भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *