बैटरी चोरों पर घरघोड़ा पुलिस ने कसा शिकंजा, चोरी की 4 बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़– थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए पत्थलगांव (जशपुर) के दो सक्रिय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से दो अलग-अलग मामलों का खुलासा कर कुल चार बैटरी, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है, बरामद की और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रायगढ़ भेज दिया।

पहला मामला– 8 अगस्त को प्रार्थी संदीप सिंह (42 वर्ष), निवासी अमलीडीह, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 और 5 अगस्त की दरमियानी रात को राजपूत मन्नू ढाबा भालुमार के बंद कमरे से 2 नग बैटरी किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली हैं। इस पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2025 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

दूसरा मामला – इसी दिन प्रार्थी मनोज राठिया (25 वर्ष), निवासी बैहामुड़ा, ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ट्रैक्टर से 2 नग बैटरी चोरी हो गई हैं। पुलिस ने इस संबंध में अपराध क्रमांक 199/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।

दोनों मामलों की जानकारी पुलिस कप्तान  दिव्यांग पटेल के संज्ञान में आने पर उनके निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम बनाकर मुखबिर तंत्र की मदद से बायपास रोड घरघोड़ा में दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में प्रारंभ में आरोपियों ने घटना से इंकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने पत्थलगांव से बस द्वारा घरघोड़ा आकर ढाबा और सड़क किनारे खड़े वाहनों की रेकी कर बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी की गई सभी चार बैटरियां पावरग्रिड चुहकीमार के पास नर्सरी के गड्ढों में छिपाकर रखी गई थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी शिव चक्रवर्ती (19 वर्ष), निवासी ग्राम सरसमाल, और सूरज सिंह चौहान (21 वर्ष), निवासी ग्राम बुढ़ाडांड, दोनों थाना पत्थलगांव जिला जशपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से मिली जानकारी के आधार पर यह भी सामने आया कि वे अन्य जगहों पर भी चोरी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से आगे की वारदातें टल गईं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल और भानुप्रताप चंद्रा की विशेष भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *