निर्मल अग्रवाल : मुंगेली- भाई -बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को पूरे उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस बार भद्रा काल के चलते दोपहर 1.30 के बाद रक्षा सूत्र बांधे गए। बहनों ने सर्वप्रथम भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी तत्पश्चात उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कलाइयों में राखी बांधी।
भाइयों ने भी सगुन स्वरूप बहनों को उपहार देते हुए उनसे आशीर्वाद लेकर उनकी रक्षा का कृत दृढ़ संकल्प लिया।
रक्षा बंधन का त्यौहार केवल धागों का त्यौहार नही वरन भाई बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, समर्पण और पावनता का बंधन है। इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा मंडल सरगांव की बहनों ने भी थाना सरगांव के पुलिस भाइयों को राखी बांधी।

“परित्राणाय साधुनाम” के लक्ष्य को परिलक्षित पुलिस सदैव अपने सारे त्यौहारों का परित्याग कर हमारे सेवा और सुरक्षा को तत्पर रहते है ताकि हम सुरक्षित त्यौहार मना सके । ऐसे समर्पित पुलिस भाइयों की कलाई को रक्षा सूत्र से पिरोने का कार्य किया महिला मोर्चा की बहनों ने । उन उदास आंखों के मंजर में सचमुच उस वक्त खुशियों ने हिलोरे मारे जब मोर्चा की बहनों ने उन्हें राखी बांधी ।

भाव विभोर कर देने वाले उस परिदृश्य की बानगी ने सचमुच पुलिस भाइयों के रक्षा बंधन के त्यौहार को चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर दीपिका कौशिक जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा मुंगेली, सविता कौशिक मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सरगांव, मीनाक्षी छत्रिय महामंत्री महिला मोर्चा मंडल सरगांव, के साथ ही जमुना पांडे, शबाना जबीन, मीना गोस्वामी, आदि बहनें उपस्थित रही।
सावन महोत्सव का भी हुआ आयोजन…

रक्षा बंधन पर्व के पूर्व उक्त बहनों द्वारा सावन महोत्सव का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, विशिष्ट अथिति मंडल अध्यक्ष सरगांव कैलाश सिंह ठाकुर , व पुनीता डहरिया रहे। सावन महोत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंत में विजेता बहनों को सम्मान स्वरूप मुख्य अतिथियों द्वारा उपहार प्रदान किये गए।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202363
Total views : 8240807