Gajar Ka Halwa: क्या आप भी बनाना चाहते हैं घर पर परफेक्ट गाजर का हलवा? अपनाएं ये 4 टिप्स

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Gajar Ka Halwa: क्या आप भी बनाना चाहते हैं घर पर परफेक्ट गाजर का हलवा? अपनाएं ये 4 टिप्स

Gajar Ka Halwa: सर्दियां आते ही सभी के घरों में गाजर का हलवा जरूर बनता है। सर्दियों में खाना खाने के बाद इसे मीठे के तौर पर खाया जाता है। साथ ही ये डिश कई फंगशनों में भी खास कर बनाई जाती है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।

इस टेस्टी डिस को बनाने के लिए गाजर के साथ दूध, चीनी, खोया और ड्राई फ्रूट्स को अच्छे से मिलाकर पकाया जाता है। कई लोग घर पर बने गजर के हलवे खाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन कई बार घर पर परफेक्ट गाजर का हलवा नहीं बन पाता है कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है। ऐसे में अगर आप घर पर परफेक्ट गाजर गाजर का हलवा बनाना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं…

गाजर का हलवा बनाने के लिए टिप्स

1. गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे गाजर को चुने। जिसका रंग देखने में अच्छा हो। मोटी गाजर लंबी, पतली किस्म की गाजर चुनें। गाजर का फ्रेस होना बहुत जरूरी है इसके लिए आप चाहें तो हरे पत्तों वाली गाजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी समोसा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

2. कद्दूकस करने से पहले गाजर को अच्छे से धोकर छील लें और इसी साफ कपड़े से सुखा लें अब इसे अच्छे से कद्दूकस कर लें और ये ध्याम रखें कि कद्दूकस के पतले हिस्से का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आपका हलवा गल सकता है।

3. हलवा बनाते समय घी की मात्रा अधिक रखें, जो हलवा बनाने के लिए पर्याप्त हो। साथ ही हलवे को धीमी आंच पर पकाएं। इसें तब तक पकाएं जब तक ये नारंगी से बदलकर गाढ़े नारंगी रंग का न हो जाए।

4. इसके साथ ही इसमें चीनी की मात्रा का ध्यान रखें, क्योंकि गाजर पहलें से ही मीठा होता हैं। अगर आप हलवे में मावा मिला रहे हैं, तो चीनी की मात्रा कम ही रखें इसके आपके हलवे का बाकी स्वाद भी बचा रहेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *