जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in
बिलासपुर
बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय वृद्धा को झांसे में लेकर लाखों के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठगों ने पीड़िता हेमतला भोसले से आभूषणों की शुद्धता जांचने के बहाने सोने की चूड़ी और चैन उतरवाकर ठग लिए थे।
घटना के बाद महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एससीयू (साइबर सेल) और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों की पहचान कर दिल्ली से ट्रेस किया। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर टीम ने उज्जैन में एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने अपराध स्वीकार किया और ठगी में शामिल तीन अन्य साथियों के नाम बताए। पुलिस ने दिल्ली जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से ठगे गए जेवर बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी:
मनोज सोलंकी, पिता प्रताप सिंह सोलंकी, उम्र 42 वर्ष, निवासी नागलोई, दिल्ली
शांति देवी, पत्नी मनोज सोलंकी, उम्र 39 वर्ष, निवासी नागलोई, दिल्ली
विजय सोलंकी, पिता लक्ष्मण सोलंकी, उम्र 28 वर्ष, निवासी पश्चिम विहार, दिल्ली
सीमा सोलंकी, पत्नी विजय सोलंकी, उम्र 24 वर्ष, निवासी पश्चिम विहार, दिल्ली
बरामद संपत्ति:
दो नग सोने की चूड़ी
दो नग सोने की चैन
नकद 10,000 रुपये
कुल जब्त की गई संपत्ति की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों ने गोलबाजार में हुई चोरी की वारदात स्वीकार की है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।
यह कार्रवाई शहर में सक्रिय ठगों और अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता का प्रमाण है।
