छग में पहली बार होगा बस कार ऑपरेटर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रवास 4.0 का  गरिमामई कार्यक्रम का आयोजन.

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर : बस कार आपरेटर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रवास 4.0 कार्यक्रम पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7 अगस्त को होने जा रहा हैं..

यह कार्यक्रम वीआईपी रोड़ स्थिति एक निजी होटल में 7 अगस्त सुबह 11 बजे से आयोजित होगा

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी बस कार ऑपरेटर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रवास 4.0 के कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा,यात्री सुविधाओं के विस्तार और ऑपरेटरों को समय असम होने वाली दिक्कतों के निदान संबंधित चर्चा और सुझाव लिए जाएंगे


छत्तीसगढ़ यातायात महा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद अनवर अली ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रवास 4.0 का राष्ट्रीय कार्यक्रम आगामी 29,30,31 अगस्त को बैंगलोर में होने जा रहा हैं। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शिरकत करेंगे

उसी कार्यक्रम के तारतम्य में 7 अगस्त को एक दिवसीय बस कार आपरेटर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रवास 4.0 कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ की धरती रायपुर में होने जा रहा हैं जिससे छत्तीसगढ़ के कार बस ऑपरेटर को काफी फायदा होगा

चुकी देश भर के 13 से ज्यादा राज्यों के प्रमुख और BOCI के चेयरमैन सहित टीम के प्रमुख पदाधिकारी रायपुर के कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ ऑपरेटरों की समस्या व सुझाव को सुनेंगे नए पुराने कानून की अधिक से अधिक जानकारी देंगे और नए कानून और बदलाव को विस्तार से बताएंगे

ताकि परिवहन से जुड़े व्यवसाईयों को अपने व्यापार में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े, कई बार ऑपरेटर को नए कानून की जानकारी नहीं होती इसके अभाव से वह भ्रमित रहते हैं

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लगभग बस कार ऑपरेटर मौजूद होंगे, होटल बेबीलोन में आयोजित इस भव्य गरिमा में कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ यातायात संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली ने प्रदेश के सभी बस मालिकों एवं टूरिज्म से जुड़े कार संचालकों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *