विनय सिंह
नवभारत टाइम्स ब्यूरो बेमेतरा
बेमेतरा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने मंगलवार को नवागढ़ विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर धान खरीदी प्रक्रिया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
मंत्री बघेल ने झाल, मुरता, संबलपुर, मारो और गुंजेरा धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से धान की सुगम खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गुंजेरा केंद्र में अनियमितता पाई गई गुंजेरा केंद्र में स्टॉक और पंजी के बीच अंतर पाए जाने पर बघेल ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
व्यवस्थाओं की सख्त जांच
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नापतौल व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, खाली और भरी बोरियों का वजन खुद चेक किया।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और धान खरीदी प्रक्रिया में और बेहतर करने के साथ ही कहा पूरी पारदर्शिता बनी रहे।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि टार्जन साहू, अजय साहू, एसडीएम मुकेश गौड़, तहसीलदार विनोद बंजारे सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
मंत्री बघेल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचेगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207985
Total views : 8247835