हर्ष लाल
तमिलनाडु में शराब बिक्री से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। भाजपा ने करीब एक साल पहले जिस कथित शराब घोटाले का मुद्दा उठाया था, अब उस पर नई सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने निर्देश दिया है कि शराब बिक्री से होने वाली आय का एक-एक रुपया पूरी पारदर्शिता के साथ राज्य सरकार के खजाने में जमा होना चाहिए। टीवीके सरकार की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि शराब बिक्री से प्राप्त राशि का एक हिस्सा कथित तौर पर ‘पार्टी फंड’ में जा रहा था।
इस अनौपचारिक कलेक्शन का आंकड़ा लगभग 3600 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तस्मैक के थोक और खुदरा नेटवर्क में लंबे समय से चल रही कथित नकद वसूली व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226040
Total views : 8270724