हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा का आयोजन कर किया नगर भ्रमण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(निर्मल अग्रवाल ) : मुंगेली-माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इसी कड़ी में आज  नगर पंचायत सरगांव में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का आयोजन किया गया.

यह यात्रा स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए उन्मुक्त खेल मैदान में कार्यक्रम का समापन किया गया.

इस वृहद तिरंगा यात्रा में स्वामी आत्मानंद स्कूल, कन्या शाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 1 किलोमीटर की लंबी कतार के साथ एक हज़ार से भी अधिक बच्चों ने कार्यक्रम में अपनी  भूमिका निभाई.


यह पहली दफा है कि नगर पंचायत सरगांव में इस प्रकार के वृहद तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. बीच-बीच में चौक चौराहों पर बच्चों के द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गयी।


नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने सभी आमजन मानस को संबोधित करते हुए कहा कि हमें और सभी को प्रत्येक घरों में तिरंगा जरूर लगाना चाहिए. तिरंगा हमारे भारत देश की आन बान और शान है.

इस तिरंगे के लिए ना जाने कितनों वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों, सीमा में तैनात सुरक्षा बलों और क्रांतिकारियों ने अपनी प्राणों की आहुति दे दी.

तब जाकर यह तिरंगा विजय विश्व तिरंगा प्यारा बना. हम सबको इस तिरंगे के सम्मान में राष्ट्र के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए अपने घर में तिरंगा जरूर लगाना चाहिए.

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, वरिष्ठ पार्षद राम कुमार कौशिक, पार्षद पंकज वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विष्णु राजपूत, पार्षद गोपाल अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्यामसुंदर साहू, पार्षद राकेश साहू, पार्षद प्रतिनिधि रामखेलावन साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष असद मोहम्मद खान, जनपद सभापति मनीष साहू, वीरेंद्र तिवारी, उदित साहू, दुर्गेश वर्मा, विद्यालय के समस्त स्टाफ गण, नगर पंचायत के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *