दिल्ली का हर नागरिक कह रहा-थैंक्यू मोदी जी; रेखा गुप्ता ने जताया PM का आभार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में दिल्ली-एनसीआर में दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड- II (UER-II)।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली में भीड़ को कम करना,कनेक्टिविटी में सुधार करना,यात्रा के समय को कम करना और प्रदूषण को घटाना है। प्रधानमंत्री द्वारका एक्सप्रेसवे के 10.1 किमी लंबे दिल्ली खंड और UER-II के अलीपुर-दीचाओं कलां खंड का उद्घाटन करेंगे,जो बहादुरगढ़ और सोनीपत को जोड़ेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग ₹11,000 करोड़ है,जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड के लिए ₹5,360 करोड़ और UER-II के लिए ₹5,580 करोड़ का खर्च आया है। इस खास प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ

1:18 PM: दिल्ली के विकास के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने जताया पीएम का आभार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,”प्रधानमंत्री मोदी ने देश को हर दिशा में आगे बढ़ने के लिए असाधारण विचार दिए हैं। हमने देखा है कि कैसे आपके निडर फैसलों से आपने देश को ऐसी सुरक्षा दी है कि हर नागरिक के दिल में आत्मविश्वास और गौरव की एक कभी न बुझने वाली ज्योति जल उठी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर,आपके नेतृत्व में बीते पांच महीनों के गहरे प्रशासनिक अनुभव के आधार पर,मैं कह सकती हूं कि आप एक दूरदर्शी नेता हैं,जिनके विचारों में भारत का हर नागरिक शामिल है,जिनकी नीतियों में भारत के हर राज्य की बराबर हिस्सेदारी है और जिनके संकल्प में हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आप (प्रधानमंत्री मोदी) सिर्फ नारों और जयकारों में ही नहीं, बल्कि असलियत में भी इस देश के विकास पुरुष हैं। आप एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने विपक्ष की छोटी राजनीति के बावजूद, दिल्ली के लोगों को कभी भी सस्ती राजनीति का शिकार नहीं होने दिया।

1:13 PM: दिल्ली के मंत्री सांसद भी पहुंचे

दिल्ली की ओर से मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा,प्रवीण खंडेलवाल, मनोज तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद हैं।

1:06 PM:मंच पर पहुंचे पीएम मोदी,नितिन गडकरी ने राधा-कृष्ण मूर्ति देकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड- II (UER-II) का उद्घाटन करने मंच पर पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने अर्बन एक्सटेंशन रोड का अकेले रिव्यू किया और बाद में रोड शो के बहाने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भगवान कृष्ण-राधा की मूर्ति देकर उनका स्वागत किया।

12:53 PM:उद्घाटन से पहले पीएम का रोड शो,लगे मोदी-मोदी के नारे

दिल्लीवालों को दो बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात देने जा रहे पीएम मोदी ने रोड शो के बहाने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान वहां मौजूद जनता ने जोर-जोर से मोदी-मोदी के नारे लगाए।

12:48 PM: अर्बन एक्सटेंशन रोड को देखने निकल पड़े पीएम मोदी

प्रधानमंत्री आज दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड- II (UER-II) के उद्घाटन से पहले अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 को देखने अकेले ही निकल पड़े। उनके अलावा दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी थे।

12:11 PM: कामगारों से पीएम ने की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड- II (UER-II) के दिल्ली खंड में काम करने वाले निर्माण श्रमिकों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी जल्द ही लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

11:42 AM: पीएम मोदी के इंतजार में बैठी महिलाएं

पीएम मोदी के दिल्ली में होने वाले इस खास कार्यक्रम के लिए महिलाएं सुबह से ही आ गई थीं। कई को छाता लिए पीएम का इंतजार करते देखा जा सकता है।

10:58 AM: द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड के उद्घाटन से ये फायदे

द्वारका एक्सप्रेसवे का पहला पैकेज 5.9 किलोमीटर का है, जो शिव मूर्ति चौराहा से द्वारका सेक्टर-21 के RUB तक जाता है। वहीं, दूसरा पैकेज 4.2 किलोमीटर का है, जो दिल्ली-हरियाणा सीमा तक है। दिल्ली सेक्शन द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड को पूरा करेगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने मार्च 2024 में किया था। यह एक्सप्रेसवे यशोभूमि, दिल्ली मेट्रो की ब्लू और ऑरेंज लाइनों, आने वाले बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को जोड़ेगा।

10:54 AM: पीएम मोदी के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

➤सुबह 11:15 से 11:25 बजे तक: द्वारका एक्सप्रेसवे की जानकारी और कामगारों के साथ पीएम मोदी की बातचीत

➤11:45 से 11:55 बजे तक: अर्बन एक्सटेंशन रोड-II की जानकारी

➤12:00 बजे से 12:25 बजे तक: मुंडका बक्करवाला गांव टोल प्लाजा पर रोड शो

➤12:30 से 13:30 बजे तक: UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *