सरगुजा: प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा संभाग में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 16 एवं 17 फरवरी 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर (जिला-सरगुजा) में आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी, विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षित युवा तथा अन्य इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी https://erojgar.cg.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार देना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8204356
Total views : 8243369