छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगी बिजली का झटका लगा है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 6.23 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है।
छत्तीसगढ़ में आगामी महीने से बिजली उपभोक्ताओं को अधिक बिल का भुगतान करना पड़ेगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा कर दी है। आयोग ने बिजली शुल्क में औसतन 6.23 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है।
नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य विवेक गनोदवाले और अजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान नई टैरिफ दरों की जानकारी देते हुए बताया कि बिजली कंपनी की वित्तीय स्थिति और बढ़ते घाटे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231020
Total views : 8277201