महादेव ऑनलाइन बुक–Skyexchange केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर जोनल ऑफिस ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) और Skyexchange.com से जुड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। ED ने इस मामले में करीब 91.82 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) के तहत अटैच किया है।

ED की कार्रवाई में मिस परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और M/s एक्जिम जनरल ट्रेडिंग–GZCO के नाम पर रखे गए कुल 74 करोड़ 28 लाख 87 हजार 483 रुपये के बैंक बैलेंस को अटैच किया गया है। जांच में सामने आया है कि ये दोनों संस्थाएं सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया से जुड़ी हैं। इन कंपनियों का इस्तेमाल अवैध सट्टेबाजी से अर्जित अपराध की कमाई (PoC) को वैध निवेश के रूप में दिखाने और छिपाने के लिए किया गया था।

इसके अलावा Skyexchange.com के मालिक हरि शंकर टिबरेवाल के करीबी सहयोगी गगन गुप्ता की लगभग 17.5 करोड़ रुपये की संपत्ति भी ED ने अटैच की है। अटैच की गई संपत्तियों में गगन गुप्ता के परिवार के सदस्यों के नाम पर खरीदी गई महंगी रियल एस्टेट और लिक्विड एसेट्स शामिल हैं, जिन्हें नकद अपराध की कमाई से खरीदा गया था।

ED की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि महादेव ऑनलाइन बुक, Skyexchange.com जैसे अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के जरिए भारी मात्रा में PoC उत्पन्न की गई, जिसे बेनामी बैंक खातों के एक जटिल नेटवर्क के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग कर वैध रूप देने की कोशिश की गई।

जांच एजेंसी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों ने महादेव ऑनलाइन बुक नामक एप्लिकेशन के जरिए जनता को ठगा। यह प्लेटफॉर्म कई अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स को ग्राहकों तक पहुंच दिलाने के साथ-साथ उनके वित्तीय लेन-देन और संचालन को संभालने के लिए बनाया गया था।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *