ED भी समझ ले – ये नेता नहीं, ‘शेर’ है! भूपेश बघेल पर गरजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर:छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर भूपेश बघेल की लीडरशिप को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे ने भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर ऐसा बयान दे दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

 “जनता चाहती है बघेल को नेतृत्व में देखना” – चौबे

रविंद्र चौबे ने कहा –

“छत्तीसगढ़ की जनता चाहती है कि कांग्रेस की अगुवाई भूपेश बघेल करें। 2013 से 2018 तक भाजपा की सत्ता को हमने मिलकर हटाया, अब 2028 की लड़ाई भी भूपेश बघेल ही लड़ेंगे और जीतेंगे।”

 भूपेश ही देंगे ‘मोदी की गारंटी’ को जवाब

रविंद्र चौबे ने सीधा कहा कि अगली लड़ाई मोदी और भाजपा के कुशासन के खिलाफ है –

“अगर कोई ताकत मोदी की गारंटी और अमित शाह की सियासत को चुनौती दे सकती है, तो वो सिर्फ भूपेश बघेल हैं। वो न कभी डरे हैं, न झुके हैं।”

 ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स पर भी साधा निशाना

“भूपेश बघेल और उनके परिवार को लगातार टारगेट किया जा रहा है। कभी ईडी, कभी इनकम टैक्स, कभी सीबीआई… लेकिन उन्हें झुका नहीं पाएंगे।”

 “ED को बता दो – ये नेता डरता नहीं”

चौबे ने कहा:

“ED को भी समझना चाहिए कि ये महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने वाला नेता है। अंग्रेजों से नहीं डरा तो अब इन ‘काले अंग्रेजों’ से क्या डरेगा? छत्तीसगढ़ का शेर है भूपेश बघेल।”

 भविष्य की रणनीति भी साफ

रविंद्र चौबे का ये बयान कांग्रेस के भीतर यह संकेत भी दे रहा है कि आने वाले चुनावों में भूपेश बघेल ही चेहरे होंगे, और केंद्र के खिलाफ संघर्ष का चेहरा भी वही रहेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *