पुलिस की सक्रियता से बड़ी डकैती नाकाम, 10 आरोपी सहित पिस्टल, कट्टा, तलवार जब्त…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नेहरू चौक के स्टेट बैंक के एटीएम में डकैती की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से पिस्तौल, देसी कट्टा, तलवार और फरसा जप्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ डकैती की योजना बनाने और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कार्यवाही की गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को जानकारी मिली कि मिनी बस्ती जतिया तालाब के पास गंभीर घटना को अंजाम देने के लिए आदतन बदमाश हथियारों के साथ योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर एसपी रजनेश सिंह ने एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप और एडिशनल एसपी अनुज कुमार को सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच से समन्वय बना कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

निर्देश मिलने के बाद पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मिनी बस्ती जतिया तालाब के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान मिनी बस्ती जहराभाठा निवासी स्वराज कुर्रे एवं अन्य जतिया तालाब सुलभ कॉम्पलेक्स के पास हथियारों के साथ बैठे थे और गंभीर घटना कारित करने की फिराक में थे।

पुलिस की टीम को देखकर आरोपी भागने लगे। जिन्हें दौड़ा कर सावधानीपूर्वक घेरेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ पर स्वराज कुर्रे के द्वारा बताया गया कि पिस्टल एवं कारतूस को धीरेंद्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल से खरीदा है तथा अपने ससुराल में छुपा कर रखा है। अन्य आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वीराज ठाकुर ,भोलू उर्फ सुमित जायसवाल, विजय कुमार तोमर से पूछताछ पर उनके द्वारा भी धीरेंद्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल मध्य प्रदेश से हथियार खरीदी करना बताएं।

स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बड़े सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे,विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाष कुर्रे, रितेश उर्फ़ चिंटू अग्रवाल, अश्विनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरू चौक के एटीएम में डकैती करने की योजना बना रहे थे जिसे उन्होंने पूछताछ में कबुल किया।

गिरफ्तार आरोपियों से एक नग पिस्टल, एक नग देसी कट्टा, दो नग मैगजीन,10 नग जिंदा कारतूस, एक नग तलवा, एक नग चाकू, 2 नग फरसा ,10 नग मोबाइल,1 मारुति वेगन आर कार जप्त किया गया है।

गैंग का मुख्य सरगना आदतन बदमाश दिलीप बंजारे को बताया जा रहा है। मिनी बस्ती को नशे का गढ़ माना जाता है। आदतन बदमाश दिलीप बंजारे नशे के व्यापार का बादशाह है। उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। हाल ही में उसे दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दबंगई दिखाने के लिए इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसकी गिरफ्तारी से डकैती की योजना फेल हो गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा पिता छन्नू कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

02. राज उर्फ बडे सिदार पिता वासुदेव उम्र 39 वर्ष सिदार निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

03. मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले पिता भुखउ कोशले उम्र 42 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

04. दिलीप बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

05. विकास उर्फ विक्की बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

06. सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया पिता छन्नू कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

07. रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल पिता धनष्याम उम्र 28 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने मस्जिद गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

08. अश्वनी रात्रे उर्फ राजा पिता सतीश रात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

09. विजय कुमार तौमर पिता बुधसिंह तौमर उम्र 62 वर्ष निवासी नगोड़ सतना म0प्र0।

10. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर पिता प्रमोद सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0।

11. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *