छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन CM साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। सत्र प्रारंभ होने से पहले कार्य मंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने, प्रश्नकाल एवं अन्य विधायी कार्यों की रूपरेखा तय करने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही संभावित मुद्दों और सदन में उठाए जाने वाले विषयों पर भी मंत्रणा की गई।

23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा सत्र

विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। सत्र की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 11:05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सदन में बजट प्रस्तुत करेंगे। 26 और 27 फरवरी को बजट पर विस्तृत चर्चा निर्धारित है।

इसके अलावा सरकार सत्र के दौरान धर्म स्वतंत्रता विधेयक भी पेश करने की तैयारी में है। धर्मांतरण के खिलाफ प्रस्तावित इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

CM साय का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट सत्र के प्रथम दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं, स्वस्थ संवाद और जनहितकारी विमर्श के माध्यम से यह बजट सत्र छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment