स्टेडियम रोड पर कोयला लोड ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा: शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोयले से भरे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास धुएं का घना गुबार फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर स्टेडियम रोड से गुजर रहा था, तभी केबिन के पास से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग भड़क उठी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि वाहन टी ट्रांसपोर्ट कंपनी का है और उसका नंबर CG12BJ0643 है। आग लगने के बाद ट्रेलर काफी देर तक धू-धू कर जलता रहा, जिससे सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

घटनास्थल के आसपास पेट्रोल पंप, दुकानें और रिहायशी मकान मौजूद हैं। ऐसे में आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही 112 की टीम और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि दमकल वाहन के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *