गरियाबंद: जिले में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल के सामने एक पेड़ पर फांसी के फंदे से युवक की लाश लटकी मिली। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जामगांव हाई स्कूल के सामने की है।
मृतक की पहचान पिथौरा के गोपापुर निवासी दुलीचंद दीवान के रूप में हुई है। सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकी लाश देखी तो उनके होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या या अन्य किसी कारण को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235065
Total views : 8282221