डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा एनएसएस इकाई द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़! डॉ बीएसपी महाविद्यालय घरघोड़ा द्वारा शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के संयोजक डॉ. रविंद्र चौबे के संरक्षण जिला संगठक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन महाविद्यालय साशी निकाय समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा, प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की एवं रासेयो अधिकारी एस एल साहू के नेतृत्व में एवं सुरेंद्र चौधरी (नगर पंचायत अध्यक्ष) के आह्वान पर राष्ट्रीय सेवा योजना बृहद स्वच्छता अभियान के तहत बगमुडा तालाब का जलकुंभी को निकालकर स्वच्छ किया गया।

विदित हो कि यह तालाब पूरे घरघोड़ा नगर का एकमात्र निस्तारी तालाब है जहां जलकुंभी जलचेर पूरे तालाब को ढक लिया है जिससे स्नान ध्यान प्रभावित हो रहा है।
आम नागरिक की जन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पोर्ते महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में तालाब का सफाईकरण कार्य का बीड़ा उठाया गया और लगभग 20 ट्रैक्टर जलकुंभी को बाहर निकाल कर फेंका गया।

स्वच्छता कार्य में कर्मचारी गण दीपक ठाकुर (एनएसएस सहायक) अजय मिश्रा(आइक्यूएसी) राम प्यारे सूर्यवंशी (स्वीप प्रभारी) चंद्रकांति साहू एवं मोनिका लकड़ा (महिला प्रकोष्ठ) मोहित सिंह सिदार, पद्मिनी भोय, तारा गुप्ता, दुर्गेश स्वर्णकार, रजनी सिदार, नैना टोप्पो सभी स्टाफ का सहयोग रहा।

इस अभियान से नगर वासियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा किए। स्वच्छता अभियान में समस्त छात्रों के साथ वरिष्ठ छात्रों
में बोधराम चौहान, राहुल बैरागी, शिवराज, तृप्ति राठिया, चंद्रभानु, शंकर, सुनीता, रूपेश, राधिका, छाया, अनुकंचन, भजमती का कार्य सराहनीय रहा। महाविद्यालय अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष अमित चौधरी, पार्षद श्याम भोजवानी, अनिल लकड़ा, समिति सदस्य विजय डनसेना द्वारा छात्रों का उत्साह वर्धन के लिए मिलकर हाथ बटाए एवं सभी छात्रों के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *