शतरंज टूर्नामेंट में दीपांशु पटले ने अंडर 13 में जीता पहला स्थान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद- प्रथम एकेडमी 360° चेस टूर्नामेंट अंडर 15 का आयोजन महावीर कॉलोनी रिषभ नगर दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से दीपांशु पटले पिता संदीप पटले ने अंडर 13 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और उपलब्धि हासिल की। दीपांशु ने कुल 07 में से 06 अंक प्राप्त करने में सफल रहे।

विजेता खिलाड़ी दीपांशु पटले को अतिथि आशीष सुराना संस्थापक अकादमी 360°, चीफ आर्बिटर रॉकी देवांगन, आर्बिटर संदीप पटले ने ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वर्तमान में दीपांशु का इंटरनेशनल रैंकिंग 1578 हैं। महासमुंद से दीपांशु पटले के टूर्नामेंट में विजेता बनने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, प्रदेश शतरंज संघ महासचिव विनोद राठी, सचिव राज्य व जिला संघ हेमंत खूंटे, पूनम पटले ने बधाई दीं।

संकलनकर्ता – प्रभात मोहंती

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *