आरोपियों के द्वारा 09 नग हीरा अपने पास रख कर ग्राहकों का कर रहे थे, तलाश ।
थाना मैनपुर एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही।
अवैध हीरा परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में मुखबीर से सूचना के आधार पर मैनपुर पुलिस एवं स्पेशल टीम के सीकासार जाने का रास्ता के पास एक महिला एवं दो पुरूष अपने पास अवैध रूप से बहुमुल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ रख कर ग्राहक का इंतजार करते खडे थे।
पुलिस टीम एवं गवाह के साथ घटना स्थल पहुच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर मौके पर आरोपी महिला तलाशी लेने पर कब्जे से 05 नग, दोनों से 04 नग कुल 09 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ को विधिवत जप्त कर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 303(2),3(5) बीएनएस, 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 अपराध धारा के तहत कार्यवाही की गई।

प्रकरण के दो पुरुष एवं एक महिला आरोपी के खिलाफ साक्ष्य गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01 — भानुमति यादव ग्राम मोहंदा थाना मैनपुर जिला गरियाबंद
02 — कुशल नेताम निवासी ग्राम पीपल कन्हार थाना पीपरछेड़ी जिला गरियाबंद।
03 — अर्जुन पाण्डे साकिन बेगरपारा थाना मैनपुर जिला गरियाबंद
जप्त सामग्री –
09 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 4 लाख 50 हजार रूपये आंकी गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8227436
Total views : 8272529