धमतरी: जिले के कुरूद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दहदहा स्थित एक शासकीय माध्यमिक स्कूल में 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना लगभग 20 दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसकी जानकारी हाल ही में अभिभावकों को मिली।
जानकारी के अनुसार, कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग समय पर अपनी कलाई पर चोट पहुंचाई। अभिभावकों ने मामले को पंचायत में उठाया, जिसके बाद प्रशासनिक टीम स्कूल पहुंची और विद्यार्थियों से चर्चा की। प्रारंभिक तौर पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन का मानना है कि बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
अभाविप ने की विशेष जांच समिति की मांग
मामले को लेकर Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (अभाविप) ने नाराजगी जताई है। बुधवार को परिषद के पदाधिकारी डीईओ कार्यालय पहुंचे और सहायक संचालक आर.एन. मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर विशेष समिति गठित कर विस्तृत जांच की मांग की।
जिला संयोजक हितेश घृतलहरे ने कहा कि यह मामला केवल हाथ काटने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति से जुड़ा गंभीर संकेत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा।
प्रशासन ने कहा है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199208
Total views : 8236895