उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली में अधर्म, असत्य और अन्याय के प्रतीक रावण के पुतले का किया दहन,लोरमी में दहशरा उत्सव में हुए शामिल…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली/लोरमी- उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने मुंगेली में प्रतीकात्मक रूप से अधर्म, असत्य, अन्याय के प्रतीक दशानंद रावण के पुतले का दहन किया। साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ का भी दहन किया। वहीं लोरमी में दशहरा उत्सव में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवारजनों को सोनपत्र दिया। मैदान में उत्सव देखने पहुंचे लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी और प्रभु श्री राम के आदर्श व्यक्तित्व को अपने जीवन में अपनाने की बात कही।

उप मुख्यमंत्री  साव ने सबसे पहले मुंगेली के बीआर साव उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित दहशरा उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। फिर लोरमी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित दहशरा उत्सव में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, आप लोगों के आशीर्वाद से आपके बीच आने का अवसर मिला है। यह आयोजन राम के ननिहाल में हो रहा है। भगवान राम हमारे भाँचा है। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहला दशहरा है। देश और प्रदेश में दशहरा उत्साह से मना रहे हैं।

श्री साव ने कहा कि, विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा हम सबको संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए प्रेरणा देता है। इसलिए संपूर्ण समाज आज इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। सभी को प्रभु श्री राम के आदर्श के साथ सशक्त भारत का संकल्प लेना है। भारत को विश्व गुरु बनाना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *