कर्मचारी हित मे जनदर्शन के प्रति विभागीय अधिकारियों ने नही दिखाई रूचि कलेक्टर के निर्देश का नही हो सका अमल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विभागीय जिला अधिकारी चाहते हैँ कर्मचारियों की समस्या यथावत बनी रहे

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो 8959931111

कोरबा- कोरबा जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कम से कम 30 से 35000 की संख्या में कर्मचारी सेवारत हैं, कर्मचारियों की संख्या के अनुरूप इनके समस्याएं भी उतने ही अधिक है। कोरबा जिले के अलग अलग विभागों मे कर्मचारी/अधिकारी हितों के संरक्षण हेतु अनेक कर्मचारी अधिकारी संगठन भी कार्यरत हैँ। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जो की जिले मे विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि संगठन के रूप में कार्य करते हुए समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयास भी करती है। उक्त संगठन प्रतिनिधि संगठन होने के नाते समस्या से ग्रसित अनेक कर्मचारियों द्वारा ब्यक्तिगत पत्राचार,सोशल मिडिया, मौखिक एवं फोन के माध्यम से अपनी समस्याओं से संघ को अवगत कराते हैँ।

संघ चाहती है कि इन समस्याओं को रखने इक विभागीय मंच मिले इसके लिए हमेशा पहल की जाती है।पिछले वर्ष से जिला स्तर पर श्रीमान कलेक्टर के अध्यक्षता मे समस्या समाधान हेतु जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित नही हो पाई है तत सम्बन्ध मे कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन द्वारा बैठक आयोजित करने पत्राचार की गई थी जिसे कलेक्टर अजित बसंत द्वारा गंभीरता से लेते हुए दिनांक 13 मार्च 2025 को जिले के सर्व विभाग प्रमुखों को कर्मचारियों के समस्याओं से मुख़ातिब होने प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार सायं 4:00बजे से 5:00बजे तक जिला कार्यालय मे जनदर्शन लगाने निर्देश जारी किया गया है।


ज्ञातब्य हो की कलेक्टर द्वारा मार्च माह मे निर्देश जारी होने के बाद अप्रेल माह का प्रथम मंगलवार 01/04/2025 को प्रथम जनदर्शन आयोजित होना था, कर्मचारी समस्याओं को रखने इस जनदर्शन का कर्मचारियों एवं कर्मचारी नेताओं को बेसब्री से इंतजार था किन्तु कलेक्टर के निर्देश का पालन करने विभागीय जिला अधिकारियों द्वारा रूचि नही दिखाना एवं उनके उदासीनता से यह स्पष्ट होता है की कर्मचारियों की समस्या यथावत बनी रहे या विभागीय अधिकारी यह नही चाहते कि कर्मचारियों की समस्या कलेक्टर के संज्ञान मे आये शायद इसलिए भी कर्मचारियों को सूचना देना मुनासिब नही समझा।

विभागीय अधिकारी शायद यह भी नही चाहते कि कोई विभागीय जनदर्शन आयोजित कर समस्याओं का अधिकृत रिकार्ड रख उन समस्याओं का समाधान की जानकारी समय समय पर दिया जाए।”खेद का विषय है कि जिला विभागीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारी हित मे प्रथम जनदर्शन कार्यक्रम 01अप्रैल को आयोजित होना था जिसके लिए बाकायदा कर्मचारियों को पूर्व सूचना भी की जानी थी ताकि कर्मचारी अपनी समस्या को लिखित मे आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत कर सके।

कर्मचारी संशय मे कि जनदर्शन कलेक्ट्रेट मे या सर्व विभागीय जिला प्रमुख कार्यालय मे

सर्व विभागीय प्रमुखों द्वारा कर्मचारियों को किसी भी प्रकार सूचना नही किए जाने एवं विभागीय प्रमुखों को पूछने पर स्पष्ट जानकारी नही दिये जाने के कारण जनदर्शन कहाँ आयोजित होगा कर्मचारी पूर्णतः संशय मे रहे।

कर्मचारियों ने “कलेक्टर “से की मांग प्रथम जनदर्शन एक बार पुनः अगली मंगलवार को आयोजित किए जाएँ

छ ग कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन से जगदीश खरे, तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, एस एन शिव,तरुण प्रकाश बैष्णव, टी आर कुर्रे, नित्यानंद यादव, मानसिंह राठिया, सर्वेश सोनी, विनय सोनवानी, पी पी एस सिंह, , नरेन्द्र श्रीवास, कीर्ति लहरे, रामकपूर कुर्रे,प्रकाश खाकसे, अशोक कश्यप, विनय राय एवं अन्य विभिन्न कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कर्मचारियों को जनदर्शन कार्यक्रम की सूचना नही हो पाना एवं विभाग प्रमुखों द्वारा उक्त की जानकारी नही दे पाने को कारण बताते हुए कर्मचारी हित मे पुनः अगले मंगलवार 8अप्रैल को जनदर्शन आयोजित करने मांग की गई है।

उक्त जानकारी ओमप्रकाश बघेल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ एवं तरुण सिंह राठौर संभागीय अध्यक्ष छ ग शिक्षक संघ संभाग बिलासपुर द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment