डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(जे के मिश्र ) बिलासपुर / जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 4 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।
  डीईओ ने बताया कि कोटा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मझवानी में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व.  घनश्याम राय के परिवार से उनके पुत्र अनुपम राय एवं विकासखण्ड मस्तुरी के प्राथमिक शाला खैरवारपारा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व.  प्रमोद कुमार सोनी के परिवार से उनके पुत्र अनिल कुमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जोंधरा में कार्यरत स्व.  सनत कुमार धु्रव के परिवार से उनकी पत्नी शिवकुमारी धु्रव एवं शासकीय प्राथमिक शाला भिलौनी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व.  रामसाय साहू के परिवार से उनकी पत्नी सीमा बाई साहू ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
  आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 3 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
–
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *