कोरबा में दंतैल का कहर! खेत से लौट रहे ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटका… मौके पर दर्दनाक मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा। खेत में काम कर घर लौट रहे ग्रामीण की मौत उस वक्त हो गई, जब उसका सामना एक लोनर (अकेले घूमने वाले) दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने गुस्से में आकर ग्रामीण को सूंड से उठाया और जोर से जमीन पर पटक दिया। मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई।

घटना कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत तनेरा ग्राम के गोरिल्ला डांड़ की है। मृतक का नाम धन सिंह गोंड़ (45 वर्ष) बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे धन सिंह जंगल से लकड़ी लेकर खेत के रास्ते से घर लौट रहा था। तभी अचानक उसका सामना दंतैल से हो गया। वह भागकर सुरक्षित स्थान तक पहुँच पाता, इससे पहले ही हाथी ने उसे पकड़ लिया और सूंड से पटक दिया।

वन विभाग की कार्रवाई
पसान रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि हमलावर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है।

फिलहाल गाँव में दहशत का माहौल है और लोग खेत-जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *