झमाझम बारिश से भीग रहा दल्लीराजहरा, रेनकोट-छाते की मांग में रिकॉर्ड तेजी, बाजारों में बढ़ी रौनक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दल्लीराजहरा। मानसून की जबरदस्त दस्तक के साथ दल्लीराजहरा शहर में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं बारिश से बचाव के साधनों जैसे रेनकोट और छाते की डिमांड में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों, खासकर स्टेशन रोड, गांधी चौक और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में रेनकोट और छाते की अस्थायी और स्थायी दुकानें बड़ी संख्या में नजर आ रही हैं।
दल्लीराजहरा स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, बारिश शुरू होते ही रेनकोट और छाते की बिक्री में 50% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों तक हर वर्ग के लोग इन जरूरी वस्तुओं की खरीदारी में जुटे हुए हैं।

कई दुकानदारों ने बताया कि इस बार बाजार में बच्चों के लिए कार्टून प्रिंट रेनकोट, महिलाओं के लिए रंग-बिरंगे ट्रेंडी छाते और युवाओं के लिए स्टाइलिश जैकेट रेनकोट की विशेष डिमांड है। साथ ही लोकल और बाहर से आए थोक व्यापारी भी दल्लीराजहरा के बाजार में सक्रिय हो गए हैं।

बारिश से बचाव के साथ-साथ फैशन ट्रेंड का भी ध्यान रखते हुए कई दुकानों में वॉटरप्रूफ बैग, रबर सैंडल और पॉकेटेबल छाते भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
दल्लीराजहरा शहर के नागरिकों ने नगर प्रशासन से अपील की है कि बाजार और मुख्य सड़कों पर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाए ताकि लोग बारिश में भी बिना परेशानी के आ-जा सकें और खरीदारी कर सकें।

जहां एक ओर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है, वहीं दूसरी ओर इससे स्थानीय व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल रहा है। रेनकोट-छाते की बढ़ती मांग ने बाजारों में फिर से जान डाल दी है। दल्लीराजहरा शहर के दुल्हन साड़ी के संचालक दीपक कुमार जैन, अरिहंत क्लॉथ स्टोर के संचालक श्री जैन,, और मनीष जैन होलसेल रेनकोट विक्रेता ने बताया कि इस वर्ष रेनकोट छाते के डिमांड अधिक है आगामी दिनों में और मांग बढ़ने की संभावना है लगातार बारिश होने के कारण रेनकोट और छाते की बिक्री बढ़ गई है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *