रायपुर। इंडिगो एयरलाइंस एक अक्टूबर से रोजाना अहमदाबाद से रायपुर और रायपुर से अहमदाबाद फ्लाइट सर्विस शुरू करने जा रही है। इंडिगो की फ्लाइट अहमदाबाद से दोपहर सवा दो बजे रायपुर के लिए रवाना होगी और अपरान्ह चार बजकर पांच मिनट पर रायपुर पहुंचेगी। यही फ्लाइट अपरान्ह 4.40 बजे रायपुर से रवाना होकर शाम 6.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह जानकारी एयरलाइंस सूत्रों ने दी है।

Author: Deepak Mittal









