ऑनलाइन ट्रेडिंग में प्रॉफिट दिलाने के नाम पर साइबर फ्रॉड ने रिटायर्ड कर्मचारी से ठग लिए 46 लाख रुपए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा में रहने वाले प्राइवेट कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 46 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा निवासी गुरमीत सिंह (64), एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें 14 अक्टूबर 2024 से 24 अक्टूबर 2024 के बीच व्हाट्सएप पर अमन मलिक और प्रियंका गर्ग ने संपर्क किया। दोनों ने स्टाक मार्केट में निवेश के जरिए मुनाफा कमाने का लालच दिया।

गुरमीत ने उनके बताए बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों पर कुल 46.2 लाख रुपये ट्रांसफर किए। जालसाजों ने बार-बार पैसे जमा करने का दबाव बनाया और कहा कि जमा की गई रकम पर मुनाफा जोड़कर उन्हें वापस किया जाएगा।

गुरमीत सिंह ने 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 तक बैंक आफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, और येस बैंक समेत विभिन्न खातों में कई बार रकम ट्रांसफर की। जब उन्होंने अपनी जमा की गई राशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने उनका फोन बंद कर दिया और ट्रेडिंग अकाउंट भी ब्लाक कर दिया। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *