CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला : ACB-EOW ने मैनपावर स्कैम में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर स्कैम मामले में ACB-EOW की टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को ACB-EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(बी), 8 तथा भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराएं 467, 468, 471 और 120बी के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कारोबारी एवं प्लेसमेंट एजेंसी संचालक शामिल हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं

  • नीरज कुमार चौधरी (फरीदाबाद, हरियाणा)
  • अजय लोहिया (गुरुग्राम, हरियाणा)
  • अजीत दारंडले (पुणे, महाराष्ट्र)
  • अमीत प्रभाकर सालुंके (पुणे, महाराष्ट्र)
  • अमित मित्तल (गुरुग्राम, हरियाणा)
  • राजीव द्विवेदी (भोपाल, मध्यप्रदेश)
  • संजीव जैन (भोपाल, मध्यप्रदेश)

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में ओवरटाइम भुगतान के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता सामने आई थी। इस मामले में ACB-EOW ने पहले ही FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच में खुलासा हुआ है कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के दौरान CSMCL में मैनपावर एवं प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से ओवरटाइम भत्ते के नाम पर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि इस अवधि में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया गया।

ACB-EOW के अनुसार, CSMCL के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से संबंधित मैनपावर एजेंसियों को साजिशपूर्वक अवैध भुगतान किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment