रतलाम शहर में कहीं जगह मावा मिठाई एवं नमकीन निर्माता एवं विक्रेताओं के स्थानों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नाप-तोल विभाग द्वारा नमकीन व मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण अभी भी जारी है

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम रक्षाबंधन त्यौहार पर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए नाप तौल विभाग द्वारा शहर के सभी जगह मावा, मिठाई एवं नमकीन निर्माता एवं विक्रेता संस्थानों के निरिक्षण के दौरान कई दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर उनके विरुद्ध अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राजेश बाथम ने रक्षाबंधन त्यौहार पर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने हेतु निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में भारत भूषण निरीक्षक नाप-तौल रतलाम द्वारा रतलाम शहर में स्थित मावा, मिठाई एवं नमकीन निर्माता एवं विक्रेता संस्थानों पर नाप-तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया गया।

जिसमें संस्थानों पर नाप-तौल विभाग के अधिनियम और नियमों के उल्लंघन एवं दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जैन मिठाई वाला महू रोड़, सागर नमकीन लौहार रोड़, पटरावाला नमकीन महर्षी दयानन्द मार्ग, न्यू योगेश स्वीटस् कोनर्स सैलाना बस स्टेण्ड, जे एम डी स्वीटस् एण्ड नमकीन, निराला नगर रतलाम पर पैकेज बंद वस्तुएं, इलेक्ट्रोनिक्स तौल कांटा, मेकेनिकल तौल कांटा और लौहा बांट जप्ती किए गए है।

निरीक्षक नाप-तौल भारत भूषण ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उदेश्य से पैकेज बंद वस्तुएं खरीदते समय निमार्ता/पैककर्ता का नाम व पूर्ण पता, वस्तु का नाम, वस्तु की शुद्ध मात्रा, वस्तु का अधिकतम विक्रय मूल्य (सभी करों सहित), यूनिट सेल प्राईज, वस्तु के निर्माण का माह व वर्ष, बेस्ट बीफोर का माह व वर्ष पैकेज बंद वस्तु पर अवश्यक देखने हेतु आग्रह किया है।

उपभोक्ता शिकायत करने के लिए व्यक्ति/कार्यालय का नाम, पता, टेलिफोन नंबर और ई मेल पतें के साथ – साथ एम.आर.पी से अधिक विक्रय करना या एम.आर.पी. को कांटकर/मिटाकर/ स्टीकर लगाकर बढ़ाया गया हो तो विभाग को शिकायत कर सकते है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *