गायों को खिलाया जा रहा है खमीर युक्त डबलरोटी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

खमीर खिलाने से गायों की पाचन क्रिया में होती है सुधार

आरंग। बुधवार को नगर के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर में इधर-उधर घूम रहे करीब 50 से अधिक गायों को खमीर युक्त डबलरोटी खिलाया। जिससे कि गायों के पाचन क्रिया में सुधार हो सके। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया नगर में इधर-उधर घूम रहे गाय हरा चारा नहीं मिलने कारण यदा-कदा फेंके हुए पालीथीन और कागजों को भी खा जाते हैं।

जिससे गायों के पाचन क्रिया कमजोर हो जाता है।और कई बार गायों की मृत्यु भी हो जाती है।वहीं पशु चिकित्सको के अनुसार यदि ऐसे घुमंतू गायों को खमीर युक्त खाद्य पदार्थ खिलाया जाए तो गायों की पाचन क्रिया बढ़ जाती है। और गायों की उम्र भी बढ़ जाती है। इसलिए फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनसहयोग से हर सप्ताह गायों को डबलरोटी खिलाया जा रहा है।
साथ ही लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि ऐसे गायों को यथासंभव खमीर युक्त ब्रेड या डबल रोटी जरूर खिलाएं। जिससे कि गायों के संरक्षण की दिशा में एक नेक कार्य हो सके।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *