गैस सिलेंडर फटने से दंपति घायल, मौके पर पहुंची डायल 112 ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

डायल -112, छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में डायल 112 बिलासपुर को माह नवंबर में कुल 6403 आपातकालीन सेवा हेतु इवेंट प्राप्त हुए जिसके अंतर्गत ग्राम डोडकी थाना मस्तूरी क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से दंपति घायल होने की सूचना मस्तूरी ईगल-1 को प्राप्त हुई मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने देखा कि गैस सिलेंडर फटने से महिला का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया था एवं उसके पति के हाथ एवं पर जल चुके थे जिसे अस्पताल ले जाने हेतु कोई साधन नहीं होने से अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आरक्षक 420 अविनाश कश्यप एवं चालक विनय कुमार द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार करते हुए अविलंब अस्पताल में भर्ती कर उसकी जान बचाई।पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर  रजनेश सिंह (आईपीएस) ने 112 टीम की पीठ थपथपा कर उनके इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *