पेयजल की सौगात देकर पार्षद शैलेंद्र ने बनाया जन्मदिन को अद्वितीय..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- जन्मदिन एक सुखद अवसर का प्रतीक है वर्तमान समय मे जब जन्मदिवस मनाने की बात आती है तो अधिकतर देखा जाता है कि लोग परिवारजनों ,रिश्तेदारों के मध्य व युवा दोस्तों के साथ पार्टियों, समारोह आदि के आयोजन से जन्मदिवस मनाते नज़र आते है वही कुछ अन्य माध्यमों से भी जन्मदिवस को यादगार बनाते है।

कुछ ऐसा ही हुआ जब नगर पंचायत सरगांव के (खपरी ) वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद शैलेन्द्र साहू ने प्राथमिक शाला खपरी के बच्चो को पेयजल की सौगात देते हुए अपना जन्मदिन अद्वितीय कर दिया। ज्ञात हो कि स्कूल में वर्षो से पेयजल की बहुत समस्या थी,बच्चों के लिए पीने के पानी,खाना बनाने के लिए रसोईया को भटकना पड़ता था यंहा तक कि शौचालय तक को पानी का अभाव हो रहा था।

तब पार्षद शैलेंद्र ने इस गंभीर समस्या को समझा,और अपने जन्मदिन पर पीएचई व पार्षद निधि से स्कूल में बोर खनन कराकर पेयजल की व्यवस्था कराते हुए ये सारी समस्या दूर की उन्होंने इस नेक कार्य के साथ खुशियां बटोरते हुए बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाकर जन्मदिन को खास बनाने की सभी को प्रेरणा भी दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment