एयू में दीक्षांत समारोह: छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, 164 को मिलेंगे गोल्ड मेडल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(जे के मिश्र) : बिलासपुर: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में 31 अगस्त को आयोजित होने वाले पंचम दीक्षांत समारोह में इस बार छात्राओं का दबदबा देखने को मिलेगा।

कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को 12बी की मान्यता मिलने के साथ ही स्टार्टअप योजनाओं के प्रमोशन और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के आयोजन ने विश्वविद्यालय को एक नई पहचान दी है। दीक्षांत समारोह के माध्यम से विश्वविद्यालय की इस पहचान को और भी सशक्त किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक समारोह में टॉप 10 में स्थान पाने वाले 226 विद्यार्थियों में से 164 छात्राएं हैं, जिन्हें गोल्ड मेडल और उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और यह समारोह इसके विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस प्रशांत मिश्रा होंगे, जिन्हें विधि संकाय में पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की निदेशक डॉ. धृति बनर्जी, और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल को भी मानद उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा।

इस बार 62 विभागों के 89 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे, जिसमें दिव्यांग छात्र भी शामिल हैं जिन्हें दानदाता मेडल मिलेगा। दीक्षांत समारोह में 50 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में 25 स्नातकोत्तर विभागों में से 22 की टॉपर्स भी छात्राएं हैं, जो इस समारोह की एक खास बात है।

छात्राओं का स्वर्णिम प्रदर्शन
दीक्षांत समारोह में 164 छात्राओं का टॉप-10 में आना उनकी मेहनत और दृढ़ता का प्रमाण है। विश्वविद्यालय द्वारा इस बार छात्राओं को विशेष सम्मान दिया जा रहा है, जिससे यह समारोह और भी खास और यादगार बन जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. तरुणधर दीवान ने बताया कि अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार कर ली गई है और समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात
कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने समारोह के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस दौरान उच्च शिक्षा के विकास और इंडियन नॉलेज सिस्टम से लेकर भारत के गौरवशाली इतिहास पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *