50 हजार वोट काटने की साजिश. अखिलेश बोले- EC के साथ UP-बंगाल में बड़ी तैयारी कर रही BJP

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देश के 12 राज्यों में SIR किया जा रही है, जिसको लेकर पहले से विपक्ष विरोध जता रहा है. अब इसकी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने SIR पर सवाल उठाए हैं और कहा कि उत्तर प्रदेश और बंगाल में एक बड़ी साजिश चल रही.

अखिलेश ने कहा कि जानकारी मिली है कि यूपी और बंगाल में बड़ी तैयारी है ,बीजेपी की चुनाव आयोग से मिलकर साजिश रच रही है.

अखिलेश ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद सबसे ज्यादा बीजेपी का फोकस और टारगेट बंगाल और उत्तर प्रदेश पर है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का प्लान है कि 2024 में जिन विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन जीता है, उन विधानसभाओं में SIR के बहाने पचास हजार वोट काट देने की तैयारी है. चुनाव आयोग से उम्मीद थी, लेकिन तमाम शिकायतों के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

उन्होंने आगे कहा कि यही UP में हो रहा है और यही बंगाल में भी करने की तैयारी है. BJP को पता है कब शादियां ज्यादा होती हैं, उसी समय SIR करवा रहे हैं. जो लोग शादियों में बारात में गए होंगे बड़े पैमाने पर उनके वोट काट दिए जाएंगे.

SIR का समय बढ़ाने की मांग

अखिलेश यादव ने मांग की है कि SIR का समय यूपी में और बढ़ाया जाए, उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी समय है. उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में 50 हजार से ज्यादा वोट काटने की साजिश जो चल रही है उसे रोकने का काम करेंगे. वहीं उन्होंने BLOs पर भी आरोप लगाए. अखिलेश ने कहा, “BLO सहयोग नहीं कर रहे हैं, वह एक जगह बैठ जाते हैं.”

CJI की टिप्पणी पर क्या बोले अखिलेश?

बुलडोजर जस्टिस पर CJI के द्वारा दिए गए बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि समय-समय पर हमने कहा है कि सरकार के अधिकारी भी बीजेपी के पदाधिकारी के तरह काम कर रहे हैं. सीजेआई समय समय पर बुलडोज़र ऐक्शन के तरीके पर बोले हैं.

अखिलेश ने कहा, “बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ हैं, CJI का ऐसा कहना कितनी बड़ी बात है. जो सरकार सेंसिटिव होती है, जो कांस्टीट्यूशनल वैल्यू और डेमोक्रेटिक वैल्यूज को समझती है वो सरकार अपने आप सुधार ले आएगी. पर यहां कौन सुधरने वाला है, उन्हें क्या परवाह है कानून की, संविधान की, चीफ जस्टिस की? किसी की परवाह नहीं है.”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *