भारतीय सेना का अपमान करने वाले मंत्री डॉ विजय शाह के हाथों से ध्वजारोहण करवाना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होगा: कांग्रेस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम समस्त रतलाम ग्रामीण व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व निर्वाचित जनप्रतिनिधि संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा रतलाम जिले में जिला मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री विजय शाह को ध्वजारोहण के लिए चुना गया है, लेकिन विजय शाह के द्वारा भारतीय सेना का अपमान किया गया था। उनके हाथों से ध्वजारोहण होना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होगा।

इसलिए कांग्रेस संगठन की तरफ से यह मांग है कि जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाए। इसके लिए ज्ञापन दिया जाएगा l आप सभी कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और समस्त जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर इस मांग का समर्थन करें।

आपकी उपस्थिति से हमें अपनी मांग को मजबूती से रखने में मदद मिलेगी और हम राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सुनिश्चित कर पाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *