बिलासपुर: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस का हल्ला बोल, ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’ से सरकार को दी चेतावनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे.के. मिश्र, ब्यूरो चीफ
NBT24x7.in, बिलासपुर

बिलासपुर।
राज्य में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने रविवार को बिलासपुर में ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’ निकालते हुए सरकार को चेतावनी दी। अपोलो अस्पताल से शुरू हुई यह यात्रा नेहरू चौक तक पहुँची, जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि “आखिर स्वास्थ्य सेवाओं को कॉरपोरेट मुनाफे की बलि क्यों चढ़ाया जा रहा है?”

नेहरू चौक पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने अपोलो अस्पताल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की मृत्यु के संदर्भ में लापरवाही और फर्जी डॉक्टर प्रकरण को लेकर तीखा हमला बोला। महिला कांग्रेस ने नेतृत्व संभालते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को “आईसीयू में पड़ी स्वास्थ्य नीति” करार दिया।

सीमा घृतेश, पिंकी निर्मल बत्रा, और अन्य महिला नेताओं ने कहा कि “मुनाफाखोरी की दौड़ में अब निजी अस्पताल मरीजों की जान से खेल रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”

सभा में शोभा चाहिल, हमीदा खान, गीतांजलि कौशिक, वीना मसीह, और अन्य महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कांग्रेस ने चेताया कि यदि सरकार ने निजी अस्पतालों की जवाबदेही तय नहीं की और स्वास्थ्य सेवाओं में ठोस सुधार नहीं किया, तो यह विरोध जन आंदोलन का रूप ले सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *