कांग्रेसी नेता अनुराग पटेल को अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक  वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा अवैध मादक पदार्थो के तस्करो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है।
पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक  रूपेश कुमार डांडे (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी दौरान दिनांक 05.08.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ शासन में  शाकम्बरी बोर्ड का सदस्य रहा कांग्रेसी नेता अनुराग पटेल के द्वारा अपने खेत लाड़ी में गांजा का पौधा उगाकर रखा है, जिस पर मुखबीर की सूचना तस्दीक हेतु टीम रवाना कि गई। जहाँ मुखबीर के सूचना के आधार अनुराग पटेल से खेत मे लगे गांजा के पौधा के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया, जिसमें अनुराग पटेल ने स्वयं से खेत लाड़ी में गांजा का पौधा खेती करना बताया।


अनुराग पटेल पिता स्व. धरम नाथ पटेल उम्र 36 वर्ष सा. मालगुजार पारा ग्राम बफना थाना कोण्डागांव के द्वारा गांजा का खेती करना पाए जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा के पौधे को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।

सम्पूर्ण विवेचना में निरी. सौरभ उपाध्याय, सउनि. प्रभुलाल डहरिया, सउनि. चिन्ताराम ध्रुव, प्र.आर. 02 देवार्चन सिदार, प्र.आर. 279 अशोक मरकाम, आर. 707 राजेश नाग एवं थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *