कलेक्टर का सख्त फरमान: सुरक्षित भवन ही बनेगा पाठशाला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जर्जर भवनों में बंद होंगी कक्षाएं, हर स्कूल, आंगनवाड़ी और छात्रावास की होगी सुरक्षा जांच

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – जिले के बरदुली स्थित प्राथमिक शाला में छत का प्लास्टर गिरने की घटना के संदर्भ में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को को स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है, किसी भी जर्जर भवन में पढ़ाई नहीं होगी।

उन्होंने आंगनबाड़ी, छात्रावास और सभी स्कूल भवनों की सघन जांच के आदेश दिए। भवनों की मजबूती, मरम्मत और सुविधाओं की उपलब्धता की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने चेताया यदि निरीक्षण में जरा भी लापरवाही मिली, तो जिम्मेदार अधिकारी पर तुरंत सख्त कार्रवाई होगी।

साथ ही उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत बनाने और किसी भी खतरे की सूचना तुरंत प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पारदर्शी रिपोर्टिंग सिस्टम लागू करने पर जोर दिया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी एनआईसी कक्ष में मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *