कलेक्टर की अपील—मतदाता शीघ्र गणना पत्रक भरकर जमा करें, जिले में 97% डिजिटाइजेशन पूरा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज़—11 दिसंबर अंतिम तिथि, निर्वाचन तैयारियों में तेजी


रायगढ़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चल रहे इस महाअभियान में अब तक 97 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है।

जिले के कुल 9,14,669 मतदाताओं में से 8,94,022 से अधिक लोगों के एसआईआर प्रपत्र भरकर डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विधानसभा क्षेत्रों में प्रगति इस प्रकार है—

  • लैलूंगा (15): 209961 में से 208843 पूर्ण

  • रायगढ़ (16): 267099 में से 249423 पूर्ण

  • खरसिया (18): 220029 में से 218651 पूर्ण

  • धरमजयगढ़ (19): 217580 में से 217105 पूर्ण

कलेक्टर चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसआईआर का संपूर्ण कार्य निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरा हो। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही, कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने गणना पत्रक शीघ्र भरकर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को जमा करें, ताकि समय से बीएलओ ऐप में प्रविष्टियां अपडेट की जा सकें।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण का नया संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार—

  • गणना पत्रक भरने व डिजिटाइजेशन की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार)

  • मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण व पुनर्स्थापन: 11 दिसंबर 2025

  • ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार)

  • दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026

  • सुनवाई व निराकरण: 16 दिसंबर 2025 से 07 फ़रवरी 2026

  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 14 फ़रवरी 2026 (शनिवार)

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची के बेहतर और सटीक पुनरीक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपनी जानकारी उपलब्ध कराएं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *