Cobra In Bedroom: रात भर कोबरा सांप के साथ चैन की नींद लेता रहा युवक, सुबह जब आंख खुली तो उड़ गए होश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पूरी रात अपने ही बिस्तर पर 7 फुट लंबे जहरीले कोबरा के साथ सोता रहा। यह घटना बड़साही थाने के अंतर्गत आने वाले रतापुर गांव के दहीसाही इलाके में घटी।

जानकारी के मुताबिक, युवक अपने बिस्तर पर सोया हुआ था और बिस्तर पर मच्छरदानी लगी हुई थी। सुबह जब वह उठा तो उसे अपने बिस्तर पर कुछ फिसलन जैसा महसूस हुआ।

उसने तुरंत बिस्तर से छलांग लगाई और लाइट ऑन कर दी। साथ ही खिड़की और दरवाजे खोल दिए ताकि बाहर की प्राकृतिक रोशनी भी अंदर आ सके।

जब उसने ध्यान से देखा तो उसके होश उड़ गए। जिस फिसलन को वह महसूस कर रहा था, वह दरअसल एक कोबरा सांप था।

उसने तुरंत सांप हेल्पलाइन के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सांप हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और युवक के बिस्तर से, जो मच्छरदानी से ढका हुआ था, उस सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। जांच में पाया गया कि वह सांप 7 फुट लंबा जहरीला कोबरा था।

बाद में सांप हेल्पलाइन की टीम ने कोबरा को रेस्क्यू करने के बाद पास के जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment